थायराइड के लक्षण और घरेलू उपचार

थायराइड

थायराइड की समस्या आजकल एक गंभीर समस्या बनी हुई है। थाइराइड गर्दन के सामने और स्वर तंत्र के दोनों तरफ होती है। ये तितली के आकार की होती है। थायराइड दो तरह का होता है। हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइड। पुरूषों में आजकल थायराइड की दिक्कत बढ़ती जा रही है। थायराइड में वजन अचानक से बढ़ जाता है या कभी अचानक से कम हो जाता है। इस रोग में काफी दिक्कत होती है। आयुर्वेद में थायराइड को बढ़ने से रोकने के बेहद सफल प्रयोग बताएं गए हैं।

 

पुरूषों में थायराइड के लक्षण ( Thyriod Symptoms for men ) :

सामान्यत पुरूषों में थायराइड की समस्या के कुछ लक्षणों में सबसे पहला लक्षण है अचानक से वजन का बढ़ना या फिर अचानक से वजन का कम होना।
दूसरा मुख्य लक्षण है जल्दी ही थकान का लगना।
तीसरा लक्षण गर्दन में दर्द या सूजन का होना।
चौथा लक्षण है भूख न लगना और पसीना अधिक आना आदि।
थायराइड के मुख्य कारण

थाइराइड कई कारणों से हो सकता है। जिसके मुख्य कारण हैं।

बेवजह की दवाओं का सेवन करना और उनका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से थाइराइड हो सकता है।
टोंसिल्स, सिर और थाइमस ग्रंथि की परेशानी में एक्स रे कराना भी थाइराइड का कारण बन सकता है।
अधिक तनाव या टेंशन लेने का असर थायराइड ग्रंथि पर पड़ता है। जिस वजह से हार्मोन निकलने लगता है।
परिवार में किसी को पहले से ही थायराइड की समस्या हो तो यह भी एक मुख्य कारण बन सकता है।
अन्य लक्षण जैसे नींद अधिक आना, आंखों में सूजन होना, जोड़ों में दर्द बने रहना, आवाज का भारी होना और लगातार कब्ज बने रहना आदि।
थायराइड की वजह से हड्डियां सिकुडने लगती हैं और मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में खून की नियमित जांच करवानी चाहिए। अपने खाने में जितना हो सके हरी सब्जियों का सेवन करें।
क्या आप जानते हैं हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराडिज्म में अंतर वैसे तो हाइपर थायराइडिज्म और हाइपो थायराडिज्म  दोनों ही थायराइड के प्रकार हैं। लेकिन दोनों के लक्षण एक दूसरे से बेहद अलग होते हैं। 

हाइपो थायरायडिज्म के प्रमुख लक्षण

चेहरे का फूल जाना।
त्वचा का शुष्क होना।
डिप्रेशन।
वजन का अचानक बढ़ना।
थकान का आना।
शरीर में पसीने की कमी।
दिल की गति का कम होना।
अनियमित या अधिक माहवारी का होना।
कब्ज का बनना आदि।
 

हाइपर थायराइडिज्म के लक्षण

बालों का झड़ना।
हाथ में कंपन होना।
अधिक गर्मी व पसीना आना।
वजन का घटना।
खुजली व त्वचा का लाल होना।
दिल का धड़कनों का बढ़ना।
 कमजोरी महसूस होना। आदि।
थाइराइड की जांच कैसे की जाती है इसके बारे में भी आपको पता होना चाहिए।

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559