एब्डोमिनोप्ला स्टी : पेट को बनाए सुडौल

इस सर्जरी के जरिये पेट की अतिरिक्त चर्बी और पेट की बेडौल त्वचा को सुडौल बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं एब्डोमिनोप्लास्टी के बारे में…

आम तौर पर नियमित व्यायाम और संतुलित खान-पान ग्रहण करना स्लिम या छरहरी और सुगठित काया पाने का उम्दा तरीका है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इतना भर करना पर्याप्त नहीं होता। वैसे तो एब्डोमिनोप्लास्टी पुरुषों और महिलाओं के पेट पर बढ़ी अतिरिक्त चर्बी को हटाकर पेट को सुडौल बनाने में सक्षम है। फिर भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पेट पर अतिरिक्त चर्बी के मामले ज्यादा सामने आते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं में गर्भावस्था के बाद या फिर वजन में ज्यादा कमी आने के बाद पेट की खिंची हुई मांसपेशियों का लचीलापन खत्म हो जाता है।

इस कारण वे सिकुड़़कर दोबारा अपने मूल आकार में नहीं आ पातीं। परिणामस्वरूप महिलाओं के पेट के आसपास की त्वचा बेडौल दिखने लगती है और कई बार त्वचा लटकने भी लगती है। इस कारण शारीरिक साफ-सफाई संबंधी समस्याएं पैदा होने का भी खतरा रहता है। खासकर गर्मियों के मौसम में इसके कारण चकत्ते, खुजली या त्वचा में संक्रमण होने का जोखिम रहता है।

क्या है यह सर्जरी

एब्डोमिनोप्लास्टी या टमी टक एक शल्य क्रिया (सर्जरी) है, जिसके जरिये पेट की अतिरिक्त लटकी हुई त्वचा को हटाया जाता है और पेट के आसपास की मांसपेशियों और त्वचा में कसावट लाकर और इसे स्मूथ बनाया जाता है। एब्डोमिनोप्लास्टी के अंतर्गत मरीजों की जरूरतों के मुताबिक विभिन्न तरह की सर्जरी की जाती है, जिनमें पेट की त्वचा की सतह के नीचे की मांसपेशियों में कसावट लाना, उन्हें सुडौल बनाना और नाभि का स्थानांतरण आदि शामिल है।

मरीजों के उपचार के दौरान लिपोसक्शन के जरिये पेट पर जमी चर्बी के एक छोटे से क्षेत्र को हटाने से अच्छे नतीजे आ सकते हैं। इसके बाद जरूरत होने पर सर्जरी को पीछे तक या नितंब तक बढ़ाया जा सकता है। यह वजन घटाने की सर्जरी नहीं है और यह वैसे लोगों के लिए उपयुक्त है, जो स्लिम तो हैं लेकिन जिनके पेट के पास चर्बीयुक्त स्किन या वसा संचित है।

यह सर्जरी सामान्यत: जनरल

एनेस्थीसिया देकर की जाती है मरीज को कुछ हफ्तों तक पेट के अनुकूल परिधान (प्रेशर गारमेंट्स) पहनने को दिए जा सकते हैं और संक्रमण से बचने के लिए कुछ एंटीबॉयटिक्स भी दी जाती हैं। सर्जरी की गंभीरता के मुताबिक मरीज को एक या दो हफ्तों तक काम से आराम लेने की जरूरत पड़ सकती है और 6 हफ्तों तक कठिन व्यायाम से बचने की सलाह दी जाती है।

जानें नया क्या है

एब्डोमिनोप्लास्टी को अब आधुनिक इंडोस्कोपिक टमी टक तकनीक से भी अंजाम दिया जा रहा है। इंडोस्कोपिक टमी टक में मांसपेशियों को इंडोस्कोप से सुडौल व टाइट बनाया जा सकता है। एब्डोमिनोप्लास्टी के नतीजे काफी संतोषजनक होते हैं। अगर आप सपाट, स्मूथ पेट चाहते हैं, तो आप कुशल और अनुभवी कॉस्मेटिक सर्जन के पास जाकर इस बारे में जानकारी ले सकते हैं। वह आपको विशेष तौर पर आपकी जरूरतों के मुताबिक उपयुक्त सर्जरी के बारे में सलाह दे सकते हैं।

(डॉ.अनूप धीर प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जन, अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली)

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559