फैट कम करने के ये आसान नुस्खे

महिलाएं अक्सर अपने मोटापे को लेकर परेशान रहती हैं और स्लिम- ट्रिम रहने के लिए तरह-तरह के उपाय करती रहती हैं। अधिकतर महिलाएं तो स्लिम होने के लिए खाना तक छोड़ देती हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। यूं तो महिलाओं को बेली का फैट काफी परेशान करता है, लेकिन इससे भी ज्यादा वो पैरों और जांघों के फैट से परेशान रहती हैं।

 

अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। पैरों और जांघों को स्लिम बनाने के लिए आप इन उपायों को अपना सकती हैं।

जॉगिंग…

 

दौड़ लगाना सबसे आसान है। जॉगिंग करना कॉर्डियो एक्सरसाइज के बेहतरीन तरीकों में से एक है। जॉगिंग फैट और कैलोरी घटाने में मददगार होती है। साथ ही, पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है। इस बात का ध्यान रखें कि जॉगिंग करते वक्त आपके घुटनों और टखनों को चोट न आए। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें या फिर घास पर जॉगिंग करें। जॉगिंग के लिए सुबह का समय सबसे बेहतर होता है। इस समय हवा में बहुत ज्यादा ऑक्सीजन होती है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

साइकिलिंग एक्सरसाइज की एक बेहतरीन फॉर्म है, जो पैरों और जांघों को स्लिम करने में बेहद मदद करती है। इस एक्सरसाइज से सबसे ज्यादा जांघों की आंतरिक मांसपेशियां मजबूत होती हैं और फैट कम हो जाता है। इसके साथ ही इससे स्टेमिना और सहनशक्ति भी बढ़ती है। यूं तो आप कहीं बाहर जाने के लिए अपनी बाइक या गाड़ी का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन इन व्हीकल की जगह साइकिल का इस्तेमाल करने से आपको बेहद फायदा होगा। साथ ही, आपके पेट्रोल-डीजल का खर्चा भी बचेगा। इसके अलावा, आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए भी साइकिलिंग कर सकते हैं।

चलना सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है और तेजी से चलना तो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। तेज चलने से पैरों की एक्सरसाइज होती है और जांघों का फैट कम होता है। इसलिए कहीं बाहर जाते समय धीरे-धीरे टहलते हुए न जाएं, बल्कि तेजी से चलें। हालांकि, आजकल की बिजी लाइफ में लोगों के पास चलने का समय बिल्कुल नहीं है। इसीलिए वे थोड़ी दूर जाने के लिए व्हीकल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फैट बढ़ता जाता है। कोशिश करें कि थोड़ी देर समय निकालकर तेज चलें। अगर कभी किसी नजदीक जगह पर जाना हो तो तेजी से चलते हुए जाएं।

घर या ऑफिस की ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। यह आपकी थाई का फैट कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह सबसे आसान तरीका है, जिसे करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है और पैरों की मांसपेशियों को टोन करने के लिए भी एक शानदार तरीका है।

 

जरूरी बातें…

 

  • - रोजाना कम से कम आधा घंटा लगातार जरूर चलना चाहिए।
  • - सुबह और शाम के वक्त वॉक करना बेहतर है।
  • - पेड़-पौधों के बीच पार्क में सैर करने से तनाव कम होता है। शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन भी मिलती है।
  • - वॉक करते हुए खाली पेट होना बेहतर है। अगर फल या कुछ हल्का खाया है, तो वॉक से पहले आधे घंटे का गैप रखें। लंच या डिनर के बाद चार घंटे से पहले ब्रिस्क वॉक न करें।
  • - जॉगिंग एकदम शुरू न करें। वॉक से शुरू करें और धीरे-धीरे जॉगिंग तक जाएं।

 

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559