नेचुरल Foods को अपनाएं, वजन घटाएं

क्या आप अपना वजन कम करना चाहती हैं? आपको बता दें कि वजन कम करना, बढ़ाना और मेंटेन करना एक पेचीदा मामला होता है। जब हमें बहुत तेज भूख लगती है तो हम अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते और हाई कैलोरी भोजन, स्नैक्स आदि चीजें खा ही लेते हैं। ऐसे में हमारा वजन बढ़ जाता है।

 

हालांकि, कुछ हेल्थ टिप्स अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकती हैं, उसे मेंटेन कर सकती हैं। प्रसिद्ध डायटिशियन और फूड ब्लॉगर आकांक्षा कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स बता रही हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपना वजन घटा सकती हैं।

 

सेब खाएं !

 

क्या आप जानती हैं कि प्रतिदिन एक सेब खाना कितना फायदेमंद होता है। रोज एक सेब खाने से आपको डॉक्टरों के पास जाने के जरूरत नहीं पड़ेगी । साथ ही, ये आपको अनियंत्रित भूख पर काबू दिलाने में सहायक होता है। सेब घुलनशील फायबर और पेक्टिन का सबसे अच्छा सोर्स है। इस भारी फायबर को चबाने में वक्त लगता है। यह हमारे पेट को दिमाग का संकेत देता है कि वह भर चुका है। इससे तृप्ति का अहसास होता है। इस तरह ये आपको ज्यादा खाना खाने से रोकता है।

 

इसके साथ ही, सेब शरीर में अतिरिक्त वसा को नहीं जमने देता है। रोज एक सेब आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण से बचाता है। सेब में भूख मिटाने वाले फायबर के साथ-साथ पानी की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती।

अदरक !

 

अदरक आपकी भूख को काबू में रखता है। अदरक एक उत्प्रेरक की तरह काम करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रोल के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही, ये गैस की समस्या से भी निजात दिलाता है। अपने औषधीय गुणों की वजह से अदरक का खाने में काफी उपयोग किया जाता है। चटनी बनाने में भी अदरक का उपयोग किया जाता है।

ओट का चोकर !

 

ओट (जई) के चोकर में एक अलग तरह का घुलनशील फायबर बीटा-ग्लूकोज होता है। ये गुणों से भरपूर और वजन कम करने में सहायक होता है। ओट के चोकर में लो कैलोरी और भूख मिटाने वाला फायबर होता है। ये पानी को सोखता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। ये आंत से कैलोरी के अवशोषण को घटाकर ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है।

दही !

 

दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं। ये पाचन प्रणाली को साफ और मजबूत बनाते हैं। दही में डाइजेस्टबल प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दही इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और साथ ही वजन कम करने में सहायक भी होता है।

 

अंडा !

 

अंडा लंबे समय तक आपको भूख से राहत देता है। ये भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कम कर देता है। इसके अलावा, अंडे में हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है। आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यदि आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो पहले अपनी भूख पर काबू करें और नियमित ब्लड शुगर की जांच करवाएं।

मसालें !

 

गर्म मसाले हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। लाल मिर्च को कैपशियन भी कहते हैं। इसका एंटी-इनफ्लामेटरी प्रभाव कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के सेल्स को मारने में सहायक होता है।

ये कार्डियो वैस्कुलर डिजीज ( हृदय रोग) में लाभकारी होता है। इसके अलावा, लाल मिर्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर ऊर्जा की खपत में तेजी लाती है। दालचीनी ब्लड शुगर के प्रभाव को कम करती है। ब्लड शुगर का प्रभाव कम होने से आप लंबे समय तक राहत महसूस करती हैं। इसलिए स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने खाने में दालचीनी का उपयोग जरूर करें।

फलियां !

 

फलियां, दाल, छोले, सेम और मटर प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स हैं। इन सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे हम रेसिस्टेंट स्ट्रेच और ऑलीगोस्चेरिज के रूप में जानते हैं। ये आराम से पचता है। इसमें प्रोटीन और फायबर दोनों होता है, जो हमें जल्दी भूख लगने नहीं देता।

ऐवकाडो !

 

ऐवकाडो में भरपूर मोनोअनसैचुरेटिड फैटी एसिड और फाइबर होता है। ये एसिड डाइजेस्ट होने में लंबा वक्त लेता है। इसके साथ ही एवकाडो घुलनशील फाइबर का बहुत ही बढ़िया सोर्स है। ऐवकाडो पाचन गति को धीमा कर देता है। इसमें हाई कैलोरी और फैट मौजूद होता है। दिन में एक ऐवकाडो खाने से आप अपने हृदय को स्वस्थ रख सकती हैं। इसके अलावा, ये आपकी त्वचा में भी निखार लाता है।

डार्क चॉकलेट !

 

डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। डार्क चॉकलेट आपके डाइजेशन प्रोसेस को 70 फीसदी तक स्लो कर देती है और आप अच्छा महसूस करती हैं। एक डार्क चॉकलेट आपको संतुष्ट रखने के लिए काफी होती है।

सैमन मछली !

 

सैमन प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स है। ये पॉली-अनसैचुरेटिड फैटी एसिड हार्मोन में परिवर्तन करते हैं। इससे भूख कम लगती है। इसके अलावा, ये विटामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स है। ये वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

च्यूइंगम !

 

च्यूइंगम आपकी सांसों को तरोताजा रखने के साथ-साथ भूख को भी नियंत्रित रखता है। इसके अलावा, ये वजन को भी कम करता है। आप जब खाने के दौरान कुछ स्नैक आदि खा लेती हैं तो च्यूंइगम से खुद को अच्छा महसूस कर सकती हैं। हालांकि, च्यूंइगम वजन कम करने में सहायक नहीं होती, लेकिन ये कैलोरी को बर्न करती है।

फ्लैक्सीड !

 

फ्लैक्सीड प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स है। इसके छोटे-छोटे बीज हमारे पेट में ज्यादा स्पेस नहीं लेते, लेकिन ये हमारी भूख दबाने में मदद करते हैं। आप सुबह सलाद के रूप में भी फ्लैक्सीड ले सकती हैं।

 

ग्रीन टी !

 

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। ये भूख को दबाने में मददगार है। ग्रीन टी में पोलोफेनोज होने की वजह से ये फैट वर्निंग में सहायक होती है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके हृदय के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही, ये थकान भी दूर करती है।

टोफू !

 

टोफू को दही और सोयाबीन के मिल्क से बनाया जाता है। ये प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। इसमें विटामिन-डी, कैल्शियम, आयरन और जीरो कोलस्ट्रोल होता है। टोफू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है।

बादाम !

 

मेमोरी को बढ़ाने के अलावा भी बादाम बहुत उपयोगी होता है। बादाम हेल्दी फैट का बेहद अच्छा सोर्स है। बादाम आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगने देता। इसके कुछ दाने आपको स्नैक्स से दूर रख सकते हैं और आपकी भूख को शांत कर सकते हैं।

मिंट !

 

मिंट में भूख शांत करने के गुण होते हैं। अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहती हैं तो आप मिंट के पत्तों को चाय और किसी अन्य डिश के साथ ले सकती हैं।

हरी सब्जी !

 

हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेदह लाभकारी होती हैं। हरी सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में वाटर कंटेंट और फायबर होता है जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

चिया सीड (तुलसी के बीज) !

 

ये छोटे-छोटे बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड के प्रमुख सोर्स हैं। इसके अलावा, इन बीजों में प्रोटीन और फायबर की भरपूर मात्रा होती है। ये बीज भूख को दबाने में आपकी सहायता करते हैं। चिया सीड के इन छोटे-छोटे दानों का उपयोग आप अपने वजन को कम करने के लिए कर सकती हैं।

पानी !

 

 जल ही जीवन है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहती हैं तो खूब पानी पिएं। आप नियमित अंतराल में एक गिलास पानी पी सकती हैं। ये आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। पानी आपके ऑर्गन को साफ रखने में आपकी सहायता करता है।

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559