खरबूजे खाकर फिट रहिये.

खरबूजा देखने में जहां आकर्षक  है वहीं यह अपने में कई गुण समेटे रहता है|  इसमें पानी की भरपूर  मात्रा होती है| इसका सेवन शरीर को शीतलता प्रदान करता है| और जलन  जैसी समस्या से निजात मिलती है|            किडनी को हेल्थी रखने के लिये खरबूजे का नियमित सेवन करना जरूरी है| आजकल हर कोई स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहता है| ऐसे में खरबूजा बेहतर विकल्प है\ खरबूजे  में शुगर और केलरी नहीं के बराबर होती है| इसलिए यह डाईटिंग कर रहे लोगों के लिये आदर्श है| खरबूजे में एंटी ऑक्सीडेंट्स   प्रचुर मात्रा में  होते हैं| अत; यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढाता है|खरबूजे को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना गया है\ इसमें मौजूद बीटा केरोटिन  ह्रदय को स्वस्थ रखता है| यह केंसर से भी लड़ने में मदद करता प्रतीत  होता है| गर्मी के दिनों में अपच और उल्टी  जैसी समस्याएँ आये दिनों परेशान करती हैं खरबूजा इन समस्याओं से निजात दिलाता है| वजन घटाना हो तो प्रतिदिन खरबूजा खाएं|  शकर बिलकुल न मिलाएं| इसमें मौजूद रेशा  काफी समय तक पेट भरा भरा  महसूस कराता है| कोलेस्ट्रोल तो इसमें होता ही नहीं है| अत; दिल के लिये उत्तम है\ 

   कब्ज की शिकायत जिन्हें रहती है उन्हें खरबूजा खाकर कब्ज मिटानी चाहिए| बी पी के मरीज के लिये खरबूजा  लाभदायक है| इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर के सोडियम को बाहर निकालकर  उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करने में मदद  करता है\ पिरीयड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं से  लडने में खरबूजा मददगार साबित होता है|  खरबूजा  थकान दूर कर अच्छी नींद  के लिये भी सेवन किया जाता है| 

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559