एड्स क्या है?

एड्स क्या है?

एड्स एचआईवी वायरस के कारण होने वाली एक बीमारी है| 4 यह तब होता है जब व्यक्ति का इम्यून सिस्टम इंफेक्शन से लड़ने में कमज़ोर पड़ जाता है और तब विकसित होता है जब एचआईवी इंफेक्शन बहुत अधिक बढ़ जाता है| यह एचआईवी इंफेक्शन का अंतिम चरण होता है जब शरीर स्वयं की रक्षा नहीं कर पाता और शरीर में कई प्रकार की बीमारियाँ, संक्रमण हो जाते हैं जिनका उपचार न होने पर मृत्यु तक हो सकती है|

अभी तक एचआईवी या एड्स के लिए कोई उपचार उपलब्ध नहीं है| हालाँकि सही उपचार और सहयोग से एचआईवी से ग्रसित व्यक्ति लम्बा और स्वस्थ जीवन जी सकता है| ऐसा करने के लिए आवश्यक है कि उचित उपचार लिया जाए और किसी भी संभावित दुष्परिणाम से निपटा जाए| 

एड्स के बारे में तथ्य

  1. एड्स से तात्पर्य एक्वायर्ड इम्यून डिफीशियंसी सिंड्रोम है|
  2. एड्स को एडवांस्ड एचआईवी इंफेक्शन या लास्ट स्टेज एचआईवी भी कहा जाता है|
  3. एड्स से संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे: निमोनिया, थ्रश, फंगल इंफेक्शन, टीबी, टोक्सोप्लाज्मोसिस और साइटोमेगालोवायरस|
  4. इसके अलावा जीवन के लिए घातक अन्य स्थितियां जैसे कैंसर और ब्रेन से संबंधित बीमारियाँ भी हो सकती हैं|

सीडी4 काउंट से तात्पर्य रक्त के प्रति क्यूबिक मिलीलीटर में टी-हेल्पर सेल्स की संख्या से है| जब किसी व्यक्ति के ब्लड में सीडी4 की संख्या 200 सेल्स प्रतिमिलीलीटर से कम हो जाती है तो कहा जाता है कि उसे एड्स हुआ है|

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559