रोजाना एक इलायची खाने के फायदे

रोजाना एक इलायची खाने के फायदे

इलायची एक सुगंधित मसाला है। यह मीठे व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में लाई जाती है। इसकी गंध तीखी होती है। इसलिए इसका उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। इसमें आयरन और राइबोफ्लेविन, विटामिन सी के साथ ही नियासिन भी पाया जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इलायची खाने के कई फायदे हैं चलिए आज हम जानते हैं इलायची खाने के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में...
1. पाचन को ठीक कर देती है
खाने के बाद कई लोग इलायची का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। जानते हैं क्यों? दरअसल इलायची प्राकृतिक रूप से गैस को खत्म करने का काम करती है। यह पाचन को बढ़ाने, पेट की सूजन को कम करने व दिल की जलन को खत्म करने का काम करती है। 
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार यह खाने के पाचन में मदद करती है। यदि आपको बदहजमी की शिकायत है तो दो से तीन इलायची, अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा, थोड़ी सी लौंग और सूखा धनिया पीस लें। इस पाउडर को गर्म पानी के साथ खाएं। पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स खत्म हो जाएंगी।

2. सांस की दुर्गंध दूर करती है
इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही, इसका तेज स्वाद और भीनी-सी महक सांसों की दुर्गंध दूर करती है। यह डायजेस्टिव को मजबूत बनाती है। रोज खाने के बाद एक इलायची खाएं या रोज सुबह इलायची की चाय पी सकते हैं।
 

4. फेफड़ों से जुड़े रोगों का है प्राकृतिक इलाज
इलायची अस्थमा, खांसी, ज़ुकाम और फेफड़ों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से राहत दिलाती है। आयुर्वेद में इलायची को एक गर्म मसाला माना गया है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है।
इसके सेवन से कफ बाहर हो जाता है। सर्दी, खांसी या छाती में जमाव है, तो इन परेशानियों से राहत पाने के लिए इलायची सबसे बेहतर प्राकृतिक उपचार है। यदि आपको ज्यादा सर्दी हो रही हो तो भाप लेते समय गर्म पानी के बर्तन में इलायची के तेल की कुछ बूंदें डालें।
 

5. दिल की गति को नियमित करना
इलायची पोटैशियम, कैल्शियम जैसे खनिजों से भरपूर होती है। इसलिए यह शरीर की इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इलायची दिल की गति को नियमित करने में मदद करती है। साथ ही, यह ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करती है। इसीलिए अगर आप अपने हार्ट को हमेशा हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने रोजाना के खाने में इलायची को शामिल करें या केवल इलायची वाली चाय पिएं।
3. एसिडिटी से छुटकारा

इलायची में मौजूद तेल इसे एसिडिटी को खत्म करता है। इलायची चबाने पर इसमें से कई तरह के तेल निकलते हैं, जो आपकी लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं। इससे आपका पेट ठीक तरह से कार्य करता है। भूख तेज लगती है। इलायची खाने पर इसमें मौजूद तेल ठंडक का अहसास कराता है। इसलिए इसे चबाने से एसिडिटी से होने वाली जलन दूर हो जाती है।

6. एनीमिया से बचाती है
एक गिलास गर्म दूध में एक या दो चुटकी इलायची पाउडर और हल्दी मिलाएं। आप यदि चाहें तो स्वाद के लिए चीनी मिला सकते हैं।एनीमिया के लक्षणों और कमजोरी से राहत पाने के लिए इसे हर रात पिएं। 

7. शरीर को डिटॉक्सिफाई करना
इलायची मैंगनीज का एक प्रमुख स्रोत है। मैंगनीज एंजाइम के स्राव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह फ्री रेडिकल्स को ख्रत्म करता है। इसके अलावा, इलायची में शरीर से जहरीले तत्व बाहर करने का गुण पाया जाता है। यह कैंसररोधी का भी काम करती है।

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559