शहद के फायदे एवम उपयोग

शहद के फायदे

वजन कम करे – शक्कर के मुकाबले शहद में ज्यादा कैलोरी होती है, लेकिन ये शक्कर से कही ज्यादा फायदे पहुंचाती है|  अगर आप वजन कम करना चाहते है, खासतौर पर पेट कम करना चाहते है, तो 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा निम्बू, ½ चम्मच दालचीनी पाउडर व 1 चम्मच शहद मिलाकर पियें| रोजाना सुबह खली पेट पीने से आपको जल्दी फर्क समझ आएगा|

वजन बढ़ाने में मददगार – शहद वजन कम करने व उसे बढ़ाने, दोनों के लिए मदद करती है| शहद को दूध में मिलाकर पीने से ये ताकत देता है, तो जो लोग बलवंत होना चाहते है वजह बढ़ाना चाहते है उन्हें ये रोज पीना चाहिए| कसरत के बाद 1 चम्मच शहद 1 गिलास दूध में डाल कर पियें|
एसिडिटी मिटाए – पेट में होने वाली गैस, एसिडिटी, अल्सर जैसे रोग को भी शहद द्वारा रोकथाम की जा सकती है| ज्यादा मिर्च मसाला तला हुआ खाना खाने से पेट में जलन होने लगती है, इसे दूर करने के लिए शहद की मदद लें|
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – शहद में antioxident तत्व अधिक होते है, जिससे ये कैंसर व दिल की बीमारी से हमारी रक्षा करने में सहायक है| रोज सुबह 1 चम्मच शहद खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढती है, जिससे रोग लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है|
सर्दी खांसी दूर करे – सर्दी खांसी का तो शहद रामवाण इलाज है| गले में खराश , कफ की परेशानी में शहद खाने से बहुत आराम मिलता है, ठण्ड के दिनों में इसे रोज खाना चाहिए| न्यू बोर्न व थोड़े बड़े बच्चों को दिन में एक बार शहद जरुर चटायें, इससे कफ की परेशानी से आराम मिलेगा व नींद भी अच्छी आएगी|
संक्रमण मिटाए – एक शोध से सिद्ध हुआ है कि शहद एक antibactiriya व antifungal होता है, जिससे सारे संक्रमण के कीटाणु दूर रहते है|
त्वचा की रंगत निखारे – जवान दिखना व गोरा होना हर लड़की का सपना होता है| शहद आपकी ये ख्वाइश पूरी कर सकता है| रोज शहद लगाने से धुप से होने वाली टैनिंग दूर होती है, रंग साफ़ होता है व चेहरे की झुरियां मिटती है| शहद एक बहुत अच्छा moisturizer भी होता है, ठण्ड के दिनों में त्वचा रुखी बेजान हो जाती है इसे ठीक करने के लिए शहद सबसे अच्छा उपाय है|
डायबटीज वालों के लिए अच्छा – डायबटीज वालों को मीठा खाने की मनाही रहती है, लेकिन डॉक्टर के अनुसार वे लोग शहद का सेवन कर सकते है| इसमें गुलुकोस होता है जो ब्लडशुगर को कण्ट्रोल रखता है|

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559