सोंठ के फायदे

सोंठ के फायदे

आंखों के रोग

सोंठ नीम के पत्ते या निंबोली पीसकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर गोलियां बना लें। गोली को मामूली गर्म कर आंखों पर बांधने से आंखों की पीड़ा कम होती है।

 

वातनाशक औषधि

सोंठ में अदरक के सारे गुण मौजूद होते हैं। सोंठ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वातनाशक औषधि है। सोंठ में वायुनाशक गुण होने से यह विरेचन औषधियों के साथ मिलाई जाती है। यह शरीर में समत्व स्थापित कर जीवनी शक्ति और रोग प्रतिरोधक सामर्थ्य को बढ़ाती है।

 

कई बीमारियों का करेँ उपचार

अदरख गति से सम्बंधित बिमारियों के बचाव में लाभदायक है। यह मितली, ठण्ड में पसीने, चक्कर आने और उल्टी में कमी करता है। यह गर्भवती महिलाओं में सुबह की सम्स्याओं को ठीक करने में भी प्रभावी है।

 

अर्थराइटिस के दर्द में कमी

सूखी अदरख के जिंजरोलस में बहुत शक्तिशाली जलन विरोधी गुण पाया जाता है। जो अर्थराइटिस और रह्यूमेटॉय्ड अर्थराइटिस के दर्द में कमी ला सकता है।

 

एक साल तक प्रतिदिन उपभोगकरने वाले लोगों ने घुटने की समस्या में कमी का अनुभव किया है।

 

 

जुखाम और बुखार में असरदार

अदरख पसीने को बढ़ाता है जो शरीर के तापमान को कम कर सकता है। यह प्रक्रिया जुखाम और बुखार के उपचार में सहायक हो सकेगा। यह शरीर के विषाक्तों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

 

स्त्रियों के लिए उपयोगी

सोंठ से सौभाग्य सोंठ पाक बनाया जाता है और प्रसूता स्त्रियों को कोई विकार न हो इसके लिए विशेष रूप से खिलाया जाता है। प्रसूता स्त्रियों के लिए यह पाक अत्यंत गुणकारी श्रेष्ठ औषधि है ।सोंठ में अनेक उत्तम गुण विद्यमान हैं। सोंठ कफ, वायु तथा मलबंध को तोड़नेवाली, वीर्यवर्धक और स्वर को अच्छा करने वाला माना जाता है।

 

अपच करें दूर

भोजन से पहले अदरक को चिप्स की तरह बारीक कतर लें. इन चिप्स पर पिसा काला नमक बुरक कर खूब चबा-चबाकर खा लें फिर भोजन करें। इससे अपच दूर होती है, पेट हलका रहता है और भूख खुलती है।

 

डायरिया पर नियंत्रण

दिन में कई बार एक चम्मच अदरख रस को उबलते पानी में मिलाकर लेने से डायरिया पर नियंत्रण होता है।

 

पेट दर्द में राहत

सूखी अदरख, हींग और काला नमक गैस दूर करने में मदद करता है। सूखी पिसी अदरख और कैरम के बीज का मिश्रण नींबू रस में भिगा दें। इस मिश्रण को छाये में सुखा कर नमक मिलाये। इस पाउडर को प्रतिदिन सुबह लेने से गैस और पेडू के दर्द में आराम मिलता है।

 

दांत दर्द में लाभदायक

सूजे मसूढ़े और दांत दर्द को आराम पहुंचाने के लिये सूखी अदरख पाउडर को पानी के साथ निगल सकते है।

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559