झुर्रिया हो या पिंपल्स, आपके चेहरे को बेदाग बनाएगी

धनिया का इस्तेमाल ज्यादातर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि धनिया स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट पिंपल्स, स्कार्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके आलावा भी धनिया की पत्तियों का पेस्ट लगाने से कई और फायदे होते हैं। आज हम आपको हरे धनिये से बने फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप चेहरे की कई प्रॉब्लम को दूर कर सकते है।

1. झुर्रियों से राहत 

झुर्रियां बढ़ती उम्र की निशानी है। इससे छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल में धनिया की ताजा पत्तियां पीसकर मिलाएं। इसको 5 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 3 बार इसको लगाने से झुर्रियों से राहत मिलेगी।  

2. पिंपल्स से छुटकारा
आजकल बहुत से लोग एेसे हैं जो पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए धनिया को पिसकर उसमें नींबू मिला लें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं। यह पैक मृत कोशिकाओं को हटाता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है। 

3. डलनेस से छुटकारा
रूखी-सुखी त्वचा किसी को भी पसंद नहीं होती। डलनेस से छुटकारा पाने के लिए धनिया, ओट्स और अंडे का पैक लगाएं। पैक बनाने के लिए सबसे पहले ऑट्स उबाल लें फिर इसमें 1/2 कटोरी पीसी धनिया और एग व्हाइट मिलाकर लगाएं। अब इस पैक को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार इसको लगाने से डलनेस खत्म होगी। 

4. गोरी स्किन के लिए 

हरी धनिया पिसी हुई, टमाटर का जूस, नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक बनाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इस पैक को लगाने से चेहरा साफ और गोरा दिखेगा।

5. ब्लैकहेड्स बस्टर
ब्लैकहेड्स को रूमीव करने के लिए धनिया और नींबू का पैक लगाएं। पैक बनाने के लिए 1 चम्मच धनिया का रस और 1 चम्मच नींबू रस मिलाएं। अब इस पैक को ब्लैकहेड्स पर लगाएं। थोड़ी देर के बाद चेहरा धो लें। महीने में 4 बार इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों के लिए आप हमसे संपर्क  कर सकते हैं

स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए फार्म भरें .

या 

WhatsApp No 6396209559  या

हमें फ़ोन काल करें 6396209559