
पत्ता गोभी के फायदे
पत्ता गोभी का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसके पौष्टिक तत्व भी शरीर को कई लाभ देते हैं। लाल और हरी रंग की पत्ता गोभी के पोषक तत्वों में विटामिन, आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे कच्चा सलाद के रूप में या पका कर खाया जा सकता है।
पत्ता गोभी के स्वास्थ्य लाभ
कैंसर को रोकने में मदद
पत्ता गोभी में ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसमें डिनडॉलीमेथेन (DIM), सिनीग्रिन, ल्यूपेल, सल्फोरेन और इंडोल-3-कार्बीनॉल (13C) जैसे तत्व होते हैं, जो कैंसर से बचाव करते हैं।पायरिया में असरदार
पत्तागोभी का रस पियें और इसके मध्य भाग को सलाद के रूप में खाएं, इससे पायरिया और दांतों के अन्य रोगों में लाभ मिलता है।कब्ज को दूर करे
पत्तागोभी पेट को साफ करने में मदद करती है। यह कब्ज को दूर करने में कारगर है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है।
पत्ता गोभी को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको न सिर्फ स्वाद मिलेगा, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.nutriWorld.net.in
- Log in to post comments